फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three year old girl burnt to death in Amroha

सबको रुला गई करिश्मा: खेल-खेल में फूस के पूलों में बच्चों ने लगाई आग, तीन साल की बच्ची की जलकर मौत

Fri, 09 Feb 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 10:06 PM IST
सार

मोमराज सिंह की तीन वर्षीय बेटी करिश्मा अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। घर के पास ही फूस के पूले रखे हुए थे। तभी बच्चों ने खेल-खेल में फूस के पूलों में आग लगा दी।

विज्ञापन
Three year old girl burnt to death in Amroha
मृतक बच्ची करिश्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा क्षेत्र के गांव लठमार की मढैया में खेल-खेल में बच्चों ने घर के पास रखे फूस के पूलों में आग लगा दी। इसी दौरान वहां खेल रही मोमराज सिंह की तीन वर्षीय बेटी करिश्मा आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन

यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है। गांव में मोमराज सिंह का परिवार रहता है। मोमराज सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताते हैं बृहस्पतिवार की शाम को मोमराज सिंह की तीन वर्षीय बेटी करिश्मा अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। घर के पास ही फूस के पूले रखे हुए थे। तभी बच्चों ने खेल-खेल में फूस के पूलों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क उठी। तभी इस दौरान करिश्मा आग की चपेट में आ गई। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बच्ची को आग की चपेट से बचाया और उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है इस तरह के किसी मामले की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed