फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three teenage girls missing from Hasanpur and Naugawan Sadat area, police engaged in investigation

Amroha News: हसनपुर और नौगांवा सादात क्षेत्र से तीन किशोरियां गायब, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three teenage girls missing from Hasanpur and Naugawan Sadat area, police engaged in investigation
अमरोहा। हसनपुर-नौगांवा सादात क्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर तीन किशोरियों लापता हो गईं। तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पहला मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। 12 फरवरी की शाम को संभल के सेवड़ा गांव का रहने वाला अशोक किसान की 17 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो मामले नौगांवा सादात थाने से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले कारोबारी की 14 वर्षीय बेटी 22 फरवरी से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ही एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी नाबालिग बेटी 12 फरवरी की रात अचानक घर से गायब हो गई। सुबह में परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। मामले में परिजनों ने आलमपुर कैच गांव के रहने वाले मयंक प्रजापति के खिलाफ बहलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला मानते हुए पुलिस तीनों किशोरियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed