फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three persons died in accident

उझारी में सड़क हादसा, नाना व दो मासूम नातिन समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
three persons died in accident
उझारी(अमरोहा)। संभल हसनपुर मार्ग पर पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार किसान और उसके धेवता और धेवती की मौत हो गई। जबकि दो और मासूम घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में कर चालक को पकड़ लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर शर्की निवासी किसान चंद्रपाल (55) पुत्र रामसुख के घर उसकी विवाहित बेटी सरोज निवासी गांव पौरारा काफी दिनों से रुकी हुई थी। उसके बच्चे अनमोल (07) व जतिन (05) यहीं पर रह रहे थे। चंद्रपाल की दो बेटियां रजनी व सुनीता की शादी क्षेत्र के गांव खरसौली में हुई है। शनिवार को चंद्रपाल अपने नातिन अनमोल व जतिन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव खरसौली गया था। यहां से शाम के समय वापस लौटा तो रजनी का बेटा अंकुश (10) और सुनीता की बेटी अंशिका (05) ये दोनों भी उनके साथ बाइक पर सवार होकर नाना के घर के लिए चल दिए। जब वह संभल हसनपुर मार्ग पर उझारी में मैरिज हॉल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर ही चंद्रपाल, अंशिका की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंचाया। जबकि जतिन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में करके चालक को पकड़ लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed