{"_id":"696bed4fe54b2c2f26027b32","slug":"three-people-were-injured-and-vandalized-after-entering-a-house-and-attacking-it-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-155724-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर हमला कर तीन लोगों को किया घायल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर हमला कर तीन लोगों को किया घायल, तोड़फोड़
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार की देर रात सात-आठ लोगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। परिवार के तीन सदस्यों पर लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। समाधान दिवस में आए एसपी से भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला गांधीनगर में चेतन स्वरूप अपने परिवार के साथ रहते हैं। चेतन की पत्नी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि शुक्रवार की रात मोहल्ले व पास के ही दूसरे मोहल्ला सुभाष नगर के आठ-10 युवकों ने उनके घर में घुस कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों के हाथ में लोहे के पाइप थे। घर में घुसते ही हमलावरों ने उसे, पुत्र ललित व पुत्रवधू मीनू पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में रखे सामान को तोड़ दिया। ललित की बाहर खड़ी बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
लक्ष्मी देवी का आरोप है कि हमलावर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे गए। हमलावरों के जाने पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर आ गई। पीड़ित परिवार ने समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।