{"_id":"657a0fbc96f17454670c9164","slug":"three-people-including-municipality-babu-trapped-in-making-fake-votes-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10277-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी वोट बनवाने में पालिका का बाबू समेत तीन लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी वोट बनवाने में पालिका का बाबू समेत तीन लोग फंसे
विज्ञापन
गजरौला। नगर पालिका का बाबू कर्मचारियों के साथ मिल कर फर्जी वोट बनवाने के मामले में फंस गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बाबू व कर्मचारी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा पालिका के सभासद के पति ने दर्ज कराया है।
बुध बाजार मोहल्ला निवासी अमित कुमार की पत्नी इस समय बुध बाजार वार्ड से सभासद हैं। इससे पहले अमित कुमार खुद सभासद थे। उनके द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक बीते साल मतदाता सूची में ऐसे नाम जोड़े जाने थे, जिनकी आयु 18 वर्ष थी। जिनकी मौत हो गई या बाहर चले गए, उनके नाम काटे जाने थे। उन्होंने सात नवंबर-22 को बीएलओ को 120 लोगों के नाम की सूची दी। उनके वोट बनवाने और मतदाता सूची में शामिल करने को कहा, लेकिन नगर पालिका में निर्वाचन का काम देख रहे बाबू आदेश व उनके साथी कर्मचारी साहुल कौशिक ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिल कर 30 लोगों के नाम गायब कर दिए। वार्ड-21 में निवास न करने वाले 56 लोगों के नाम सूची में जोड़ दिए। तीनों ने अमित कुमार को नुकसान पहुंचाने और किसी अन्य को फायदा पहुंचाने के मकसद से कूटरचित कर वोट बनवाए।
एसडीएम द्वारा कराई गई जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा भी हुआ। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --