फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people, including a sanitation worker, died and two others, including a woman, were injured in separate road accidents.

Amroha News: अलग-अलग सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन की मौत, महिला समेत दो घायल

Tue, 19 May 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a sanitation worker, died and two others, including a woman, were injured in separate road accidents.
अमरोहा। जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अमरोहा शहर, हसनपुर और नौगावां सादात क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा नौगावां सादात थानाक्षेत्र से जुड़ा है। गांव खेड़ा अपरौला निवासी रामौतार सिंह का बेटा शिवम (25) अपनी पत्नी पारूल के साथ रविवार को बाइक से काशीपुर जा रहा था। शिवम की शादी करीब दो महीने पहले ही काशीपुर निवासी पारूल से हुई थी। बताया गया कि शिवम हेलमेट लगाए हुए थे। जब दोनों ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी पारूल गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए।
विज्ञापन

बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घायल पारूल का उपचार नौगावां सादात स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। दूसरा हादसा हसनपुर क्षेत्र में रविवार देर रात हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया निवासी विनोद कुमार (25) ब्रजघाट में निजी तौर पर सफाई कर्मी का काम करते थे। रविवार रात वह बाइक से हसनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दीपपुर गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। तीसरा हादसा अमरोहा शहर के दो दोस्तों से जुड़ा है। मोहल्ला बटवाल निवासी सुल्तान मंसूरी और फैसल शनिवार को किसी काम से बिजनौर गए थे।

वापसी के दौरान नहटौर क्षेत्र में उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने दोनों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में परिजन फैसल को मेरठ के आनंद अस्पताल ले गए, जबकि सुल्तान का इलाज पाकबड़ा स्थित टीएमयू में चल रहा था। रविवार रात उपचार के दौरान फैसल (27) ने दम तोड़ दिया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस तीनों हादसों की जांच में जुटी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed