फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three miscreants robbed from collection agent, identified by CCTV footage, arrested

कलेक्शन एजेंट से लूट कर भागे तीन बदमाश सीसीटीवी फुटे से पहचाने, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants robbed from collection agent, identified by CCTV footage, arrested
कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट की घटना का नौगांवा सादात पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। एजेंट से लूटकर भागते समय बदमाशों की तस्वीर रास्ते में स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पचास हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया। लूट की घटना को अंजाम एंबुलेंस चालक ने अपने साथियों के साथ मिल कर दिया था। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में बृहस्पतिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिजनौर के नगीना निवासी प्रशांत कुमार स्वीजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। बुधवार को प्रशांत कुमार नौगांवा सादात क्षेत्र के कुछ गांवों से रुपये की वसूली पर वापस मंडी धनौरा लौट रहा थे। जैसे ही उनकी बाइक खंडसाल कलां स्थित पेट्रोल पंप के आगे मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मार कर कलेक्शन एजेंट प्रशांत की बाइक को गिरा दिया। इस दौरान बदमाश सवा लाख रुपये से से भरा बैग और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में प्रशांत कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही नौगांवा सादात पुलिस को जल्दी घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर लगा कैमरा चेक किया गया, जिसमें बाइक सवार तीन बदमाशों की तस्वीर नजर आई। पुलिस ने उनकी पहचान करते हुए जाजरू नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक सवार तीन लोग पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। फुटेज से मिलान किया तो तीनों की तस्वीर होने की तस्दीक हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये की नगदी, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रोहित निवासी फौलादपुर थाना मंडी धनौरा, शिव कुमार उर्फ मिथुन और रोहित निवासी पीलाकुंड थाना नौगांवा सादात बताया। तीनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कलेक्शन एजेंट प्रशांत कुमार के साथ की लूटपाट की घटना को कबूल की। पीलाकुंड के रहने वाले शिवकुमार उर्फ मिथुन की मुखबिरी पर एंबुलेंस चालक गौरव यादव अपने गांव के ही रहने वाले रोहित और विकास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। एसपी के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ये लोग गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ सिटी विजय कुमार राणा के निर्देशन में इंस्पेक्टर संत कुमार दरोगा, पवन कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, रवीश कुमार की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पीलाकुंड के रहने वाले शिव कुमार उर्फ मिथुन में स्वीजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ऋण ले रखा है। बुधवार को कलेक्शन एजेंट प्रशांत कुमार शिव कुमार उर्फ मिथुन से किश्त लेने आया था। इस दौरान उसने किश्त के 1400 रुपये एजेंट प्रशांत कुमार को दिए थे। जैसे ही प्रशांत कुमार बाइक लेकर पीलाकुंड गांव से निकला। तभी मिथुन ने अपने ही गांव के रहने वाले रोहित के साथ मिलकर मुखबिरी शुरू कर दी। मिथुन लगातार मंडी धनौरा के फौलादपुर के रहने वाले गौरव यादव और रोहित के संपर्क में था। जबकि शिवकुमार और रोहित बाइक से कलेक्शन एजेंट प्रशांत कुमार के पीछे-पीछे चल रहे थे। शिवकुमार की मुखबिरी के आधार पर गौरव यादव अपने ही गांव के रहने वाले रोहित और विकास के साथ खंडसाल कलां मोड़ पर आकर खड़े हो गया था। जैसे ही प्रशांत कुमार गाड़ी मोड़ से आगे निकला तभी गौरव यादव ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात हो जाने के बाद पीलाकुंड निवासी मिथुन और रोहित वापस लौट आए थे। इसके बाद शाम को सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर लुटे गए रुपयों को आपस में बांट लिया था। एसपी के मुताबिक गौरव यादव जनपद बिजनौर में 108 एंबुलेंस पर चालक के पद पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस गौरव यादव और उसके साथ विकास की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed