फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three miscreants of interstate vehicle thief gang arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of interstate vehicle thief gang arrested in police encounter
जोया (अमरोहा)। वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस की अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक, कार और अवैध तमंचा बरामद हुए। ये बदमाश दिल्ली, मुरादाबाद, संभल समेत अन्य क्षेत्रों से बाइक चोरी करने के बाद उनके चेचिस और इंजन नंबर बदल कर बेचते हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि त्योहारों के चलते डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान व एसआई लवलीश कुमार टीम के साथ शुक्रवार की रात संभल रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। भीकनपुर मुंडा को जाने वाले रास्ते पर बने खंडहर में छह संदिग्धों के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनस, जैनूल निवासी सिहाली जागीर कोतवाली हसनपुर, आसिफ निवासी मोहल्ला लकड़ा थाना अमरोहा नगर बताया। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिल, एक इको कार, दो तमंचा, चार कारतूस बरामद हुए। एसपी के मुताबिक बदमाश गिरोह बनाकर दिल्ली, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा समेत अन्य क्षेत्रों से बाइक चोरी करते हैं। जिसके बाद उनके चेचिस, इंजन मिटाकर अन्य किसी बाइक का डाल देते हैं। बाद में बाइकों को बेचकर मोटा पैसा कमाते हैं। आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई चोरी की बाइकों के चेचिस और इंजन नंबर बदले हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed