{"_id":"66cc3b51fb7722edec026faa","slug":"three-miscreants-involved-in-theft-at-petrol-pump-arrested-in-encounter-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-124478-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेट्रोल पंप पर चोरी के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेट्रोल पंप पर चोरी के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
पेट्रोल पंप पर चौकीदार और दो सेल्समैन को हथियारों के बल पर कमरे में बंद कर बैटरी और नकदी चोरी कर ले जाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। तीनों से पुलिस ने नौ बैटरी, इन्वर्टर, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचे बरामद किए।
सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर ने रविवार दोपहर बताया कि बुधवार रात ख्यालीपुर ढाल स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश हथियारों के बल पर चौकीदार और दो सेल्समैन को कमरे में बंद कर 18 बैटरी व 21 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। सर्विलांस प्रभारी विजेंद्र सिंह की मदद से पुलिस को सुराग मिला कि बदमाश हसनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी हैं। आरोपी दो बाइकाें पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने निकलते हैं। रविवार सुबह इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को जानकारी मिली कि दो बाइकों पर सवार छह बदमाश मोहम्मदाबाद व ख्यालीपुर ढाल के जंगल में घूम रहे हैं।
उन्होंने एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह व थाना पुलिस के साथ जंगल में दबिश दी। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बाइक सवार तीन बदमाश हसनपुर क्षेत्र के गांव रुखालू और हाल निवासी संभल अड्डे के पास लाल बाग हसनपुर निवासी दानिश, हसनपुर क्षेत्र के ही झुरैरी निवासी जोगेंद्र व नवाबपुरा निवासी ओमदत्त को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी सोहरका निवासी जयपाल व सतीश और शाहपुर कलां निवासी अमरपाल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों से लूट का सामान बरामद किया। दानिश से तमंचा भी मिला। तीनों बदमाशों ने भागे साथियों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। सीओ ने बताया कि तीनों बदमाशों का चालान किया जा रहा है। भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
दानिश व अमरपाल, जयपाल करते हैं रेकी
गजराैला। पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शातिर अपराधी हैं। सीओ ने बताया कि दानिश, अमरपाल व जयपाल लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करते हैं। तीन माह पहले हसनपुर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। ख्यालीपुर ढाल पर 18 अगस्त की रात वारदात को अंजाम देना था, लेकिन बाइक का इंतजाम नहीं हो सका। क्योंकि सभी छह बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर रात को निकलते हैं। ख्यालीपुर पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। यहां पर दानिश कई बार आ चुका था। यहां कैमरे नहीं होने के कारण पकड़े जाने का डर नहीं था। इसलिए उसे निशाना बनाया।