फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three members of a gang that cheated people by changing ATM cards were arrested

Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 21 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang that cheated people by changing ATM cards were arrested
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और एक संदिग्ध चोरी की कार बरामद हुई है। आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास है और उन पर लूट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस फीना मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान फीना दिशा से आ रही नीले रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। कार की तलाशी के दौरान दो आरोपियों के पास तमंचे और पांच हजार रुपये नकद मिले।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनवर निवासी चांदपुर, जनपद बिजनौर, दानिश निवासी लोनी, जनपद गाजियाबाद और शाहनबाज निवासी ग्राम हटव्वा, थाना डिडौली बताया। उन्होंने 27 अप्रैल को नगर निवासी समतुल्ला का एटीएम कार्ड बदलकर 66 हजार रुपये निकालने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के कागजात न दिखाने पर पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। अनवर और दानिश के खिलाफ बिजनौर और गाजियाबाद में लूट, हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स, चोरी आदि की धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed