फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three lakhs were snatched from two people on the pretext of getting a job in Oman

Amroha News: ओमान में नौकरी दिलाने के बहाने दो लोगों से तीन लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs were snatched from two people on the pretext of getting a job in Oman
हसनपुर (अमरोहा)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से तीन लाख हड़प लिए गए। दोनों को करीब 6 माह पूर्व टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया गया। वहां पर ना कोई नौकरी मिली। वीजा की समय अवधि खत्म होने पर ओमान पुलिस ने दोनों को जेल में डाल दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और ओमान से दोनों लोगों को वापस बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रजबपुर थना क्षेत्र गांव त्रिलोकपुर निवासी यामीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व हसनपुर के मोहल्ला घासमंडी में एक कार्यालय बना हुआ था। जहां से लोगों को विदेेश में नौकरी दिलाने के लिए भेजा जाता था। रुपये लिए थे। ओमान में नौकरी दिलवाने का झांसा भी दिया था। बेटा करीब छह माह पहले यहां से ओमान चला गया। लेकिन वहां पर कोई भी नौकरी नहीं मिली। पता चला कि टूरिज्म बीजा पर उसे वहां भेजा गया था। पता चला है कि बीजा का समय खत्म होने पर ओमान की पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया है। बेटे को ओमान भेजने वाले आरोपियों से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। बेटे की चिंता हो रही है। पता चला है कि सैदनगली थान क्षेत्र के गांव हरियाणा निवासी रिश्तेदार कादिर भी इसी तरह से ओमान की जेल में बंद हैं। बेटे को ओमान से वापस बुलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed