फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including two youths died due to fever in Hajipur Tarara village

Amroha News: हाजीपुर तरारा गांव में बुखार से दो युवकों समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three including two youths died due to fever in Hajipur Tarara village
उझारी। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम हाजीपुर तरारा में दो युवकों समेत तीन की बुखार ने जान ले ली है। तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत फैल गई है। गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर तरारा में इन दिनों बुखार ने कहर बरपा कर रखा है। गांव निवासी राजपाल (45) पुत्र दलपत को पिछले 15 दिनों से बुखार आ रहा था। सुधार नहीं हुआ तो परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। मेरठ में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। गांव के ही नंदकिशोर (22) पुत्र चरण सिंह को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। उसे भी परिजन मेरठ ले गए। मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर गांव निवासी अस्सी वर्षीय जगवती पत्नी नेतराम को भी छह दिनों से बुखार आ रहा था। उपचार के दौरान रविवार सुबह को गांव में ही मौत हो गई। एक ही मोहल्ले के तीन लोगों लोगों की बुखार के कारण मौत होने से गांव में दहशत बनी हुई है। हसनपुर सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कैंप लगाया जाएगा। पीड़ितों को दवाओं का वितरण कराया जाएगा। लगातार टीम द्वारा गांवों में कैंप कर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-----

परिवार में एकलौता बेटा था नंदकिशोर, बुझ गया घर चिराग
उझारी। गांव हाजीपुर तरारा में बुखार से एक ही दिन में हुई तीन लोगों की मौत के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बाइक वर्षीय नंदकिशोर परिवार में अकेला बेटा था। उसकी कोई बहन भी नहीं है। नंदकिशोर की मौत से परिजनों में पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। वहीं मृतक राजपाल ने अपने पीछे छह बेटी छोड़ी हैं। वृद्धा जगवती ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। बुखार से तीन मौत होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed