फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including class four student died due to fever, seven dengue patients found

Amroha News: बुखार से कक्षा चार की छात्रा समेत तीन की मौत, डेंगू के सात मरीज मिले

Sun, 08 Oct 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three including class four student died due to fever, seven dengue patients found
अमरोहा। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को गजरौला निवासी कक्षा चार की छात्रा निविता (10), हसनपुर में शिवानी (5) और रजबपुर के गांव चांदनगर निवासी वंदना सैनी (19) की बुखार से मौत हो गई। वहीं, शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू के सात नए मरीज मिले। अस्पताल के डेंगू समेत अन्य वार्ड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन



रजबपुर क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी सोमपाल सिंह की बेटी वंदना सैनी को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। जहां शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। वहीं आदमपुर थानाक्षेत्र के दूल्हेपुर अहीर में राजकुमार की पांच साल की बेटी शिवानी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार करवाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे संभल ले गए, लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। दो दिन पहले गांव में एक अधिवक्ता की भी बुखार से मौत हो गई थी। गजरौला के खाद गुर्जर निवासी जीवन की कक्षा चार में पढ़ने वाली बेटी निविता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने गांव के ही चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधान न होने पर उसे गजरौली में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर शनिवार की सुबह छात्रा की मौत हो गई। इससे पहले गांव निवासी सिपाही नरेंद्र की पत्नी अंशु, शिक्षक संतपाल सिंह की पत्नी उर्मिला सहित पांच लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

----------------

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की सभी तरह की जांच भी हो रही है। बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। योग्य डॉक्टरों से उपचार कराएं। वहीं गांव-गांव कैंप लगाकर जांच कराई जा रही हैं, दवाई भी बांटी जा रही हैं। डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

-----



डेंगू के साथ अन्य वार्ड भी रहे फुल

बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को डेंगू वार्ड में 18 मरीज भर्ती थे। जबकि यहां छह बेड हैं। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, जनरल व इमरजेंसी वार्ड भी फुल रहे। दोनों वार्ड में 72 मरीज भर्ती थे। यहां भी स्थिति डेंगू वार्ड जैसी ही रही।



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed