फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three friends drowned while taking a bath in the Ganges, one dead body recovered

गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, एक शव बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three friends drowned while taking a bath in the Ganges, one dead body recovered
मंडी धनौरा। मंडी धनौरा एवं बिजनौर की सीमा के नजदीक गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। मौके पर ग्रामीण एवं पुलिस पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद हो गया। जबकि दो की तलाश जारी है। तीनों दोस्त बिजनौर जनपद के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि जनपद बिजनौर के गांव रसूलपुर नंगला निवासी बीस वर्षीय सुहैल, सत्रह वर्षीय राजू व उन्नीस वर्षीय जावेद रविवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर गंगा में नहाने के लिए दरबर ठेट गांव के सामने पहुंचे। यह स्थान मंडी अमरोहा के धनौरा एवं बिजनौर जनपद की सीमा पर स्थित है। नहाते समय तीनों दोस्त गंगा में डूब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। बिजनौर एवं धनौरा की पुलिस भी पहुंच गई। डूबे युवकों की गांव के गोताखोरों की तलाश की गई। शाम को सुहैल का शव बरामद हुआ। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। जबकि लापता दो युवकों की तलाश की जा रही है। गंगा में युवकों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मंडी धनौरा की शेरपुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार का कहना है कि घटना क्षेत्र बिजनौर जनपद में हैं। फिर भी डूबे युवकों की तलाश कराई जा रही है। हो सकता है बहकर युवक हमारे क्षेत्र में पहुंच गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed