फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three friends arrested for fraudulently taking loan from Union Bank

Amroha News: यूनियन बैंक से फर्जी तरीके से लोन लेने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three friends arrested for fraudulently taking loan from Union Bank
अमरोहा। यूनियन बैंक से फर्जी तरीके से ऋण निकालने वाले तीन दोस्तों आरिफ उर्फ आसिफ, ताहिर व मुनशरीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों रहरा क्षेत्र के नया गांव तरौली के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस फर्जी दस्तावेज कहां और किसके द्वारा तैयार किए गए। इसकी जांच कर रही है। इस फर्जीवाड़े में बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक कांकरखेड़ा गांव निवासी भगवंत सिंह ने अपने नाम का आधार, पैन कार्ड व खतौनी बैंक में दी और ऋण के लिए आवेदन किया। इस लोन में हादीपुर गांव का रहने वाला साबिर शाह जमानती था। उसने भी अपना आधार, पैन कार्ड जमा किया था जिसके आधार पर बैंक से 16 दिसंबर 2024 को पांच लाख रुपये का ऋण ले लिया लेकिन बाद में पृथ्वीपुर कलां के रहने वाले भगवत सिंह ने बैंक को जानकारी दी कि उनके पिता ने कभी बैंक से अपनी कृषि भूमि पर ऋण नहीं लिया है।
विज्ञापन


मामले की बैंक ने जांच कराई और कांकरखेड़ा गांव जाकर पूछताछ की तो सामने आया कि भगवंत नाम का कोई व्यक्ति कांकरखेड़ा गांव में नहीं रहता है। यह भी पता चला कि किसी व्यक्ति ने भगवंत सिंह बनकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैंक से धोखाधड़ी आर्थिक लाभ लिया है। जांच में सामने आया कि फर्जी भगवंत सिंह के नाम से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द निवासी रजा हुसैन के आधार कार्ड, पैन कार्ड लगाकर तीन दिसंबर 2024 को आठ लाख रुपये का ऋण लिया गया है। रजा हुसैन ने भगवंत सिंह की जमानत ली थी। इतना ही नहीं बैंक में मौजूद फर्जी दस्तावेजों पर आरोपियों की फोटो लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक ने कांकरखेड़ा के रहने वाले भगवंत सिंह बहादुरपुर खुर्द के रहने वाले रजा हुसैन और हादीपुर गांव के रहने वाले साबिर शाह पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। बैंक में लोन के दस्तावेजों पर लगे फोटो के आधार पर पुलिस ने रहरा थानाक्षेत्र के नया गांव तरौली के रहने वाले आरिफ उर्फ आसिफ, उसके दोस्त ताहिर और मुनशरीफ को गिरफ्तार कर लिया।


;--;;--;

वर्जन

तीन आरोपियों ने जमीन की फर्द निकलवा कर उन पर गांव का नाम चेंज किया। इसके बाद अपने फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवाएं जिसके आधार पर बैंक कर्मचारियों को विश्वास में लेकर ऋण निकला था। बुधवार को तीनों आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed