फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three families protest against Hasanpur MLA Mahendra Singh in Amroha

भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन: अमरोहा में हसनपुर एमएलए पर लोगों ने लगाया घर कब्जाने का आरोप, कहा-पलायन मजबूरी

Fri, 09 Sep 2022 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Sep 2022 09:28 PM IST
सार

विधायक के खिलाफ इलाके के तीनों परिवारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि वह दबंगों के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Three families protest against Hasanpur MLA Mahendra Singh in Amroha
विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों पर तीन परिवारों ने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तीनों परिवारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि वह दबंगों के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालका वाली डगरौली गांव के रहने वाले नन्हे सिंह, हेतराम सिंह और जयप्रकाश अपने पत्नी और बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीनों परिवार के लोग डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों घर कब्जाने का आरोप लगाया। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों से हमसाज होने की बात कही। पीड़ित परिवार एक बैनर लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

जिस पर लिखा था कि तीन हिंदू परिवार भू-माफिया विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और उनके गुंडों की वजह से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं...। कहा कि आरोपी गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तीन परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। साथ ही घर से कब्जा नहीं हटाने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मैंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं कराया है, जो न्याय की बात है वही की है। शिकायत करने वाले लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूरे गांव में जाकर पता किया जा सकता है। दो लोग झूठ बोल सकते हैं, लेकिन पूरा गांव झूठ नहीं बोल सकता। जिसने मकान बनाया है, उसके पास साल 2005 का भूमि खरीदने का स्टाम्प है। उसमें जो गवाह थे। वह भी अभी मौजूद हैं। मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए, जो भी दोषी हैं उसके खिलाफ कार्रवाई हो। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed