फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three degrees of mercury increased, restlessness increased due to humidity

Amroha News: तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस से बढ़ी बेचैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Three degrees of mercury increased, restlessness increased due to humidity
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद नगर में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन अगले ही दिन यानी मंगलवार को उमस ने परेशान कर दिया। सुबह दस बजे से लेकर शाम तक उमस से लोगों के पसीने छूटते रहे। यही नहीं मंगलवार को तापमान 33 से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच सोमवार को हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इससे लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया था। रात को भी मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन, मंगलवार को दिन बढ़ने के साथ उमस और गर्मी में इजाफा होता चला गया। दोपहर में धूप निकली तो गर्मी में तेजी आई। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उमस कम नहीं हुई। शाम तक उमस लोगों को परेशान करती रही। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना है। जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

------
कम नहीं हो रहा डायरिया व बुखार का असर
अमरोहा। गर्मी के बीच बुखार और डायरिया का असर कम नहीं हो रहा है। हर दिन जिला अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी भीड़ उमड़ी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1175 की ओपीडी हुई। जिसमें में बुखार के साथ-साथ डायरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में थे। उन्हें दवाई देते हुए गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी संबंधित चिकित्सकों ने दवाई देकर उपचार दिया। बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में मंगलवार को 17 मरीज भर्ती थे। जिसमें 7 बुखार और 10 डायरिया के थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed