फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three contract employees of Wave Sugar Mills embezzled Rs 3.17 lakh.

Amroha News: वेव शुगर मिल के तीन संविदा कर्मचारियों ने 3.17 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three contract employees of Wave Sugar Mills embezzled Rs 3.17 lakh.
बछरायूं(अमरोहा)। वेव शुगर मिल के गन्ना विभाग में संविदा पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों ने अपनी सेवा प्रदाता कंपनी के 3.17 लाख रुपये हड़प लिए। सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारी ने तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरक्षा गार्डस श्रमिक उत्थान एवं पुनर्वास सहकारी श्रम संविदा लिमिटेड संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रदान करती है। इस कंपनी ने वेव शुगर मिल में तीन कर्मचारी नैमिष मिश्रा, सूरज पाल व अंकित शुक्ला को संविदा पर नियुक्ति प्रदान की थी। तीनों कर्मचारी मिल के गन्ना विभाग में काम करते हैं। कंपनी के अधिकारी मीर हसन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक संविदा पर रखे गए तीनों कर्मचारियों ने कंपनी से किसानों को वितरित करने के लिए खाद, बीज व कीटनाशक दवा ली थी। मीर हसन का आरोप है कि तीनों कर्मचारियों ने कंपनी से मिली खाद, बीज व कीटनाशक दवा को किसानों को बेच दिया। लेकिन किसानों से प्राप्त धनराशि कंपनी को वापस नहीं की। मीर हसन के मुताबिक नैमिष मिश्रा पर 41 हजार, सूरज पाल पर 76 हजार व अंकित शुक्ला पर करीब दो लाख रुपये बकाया है। मीर हसन का कहना है कि तीनों ने कंपनी में आना बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed