{"_id":"6920d8fa7088522707004c2f","slug":"three-booked-for-shopkeepers-death-due-to-beating-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151925-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिटाई से दुकानदार की मौत में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिटाई से दुकानदार की मौत में तीन पर रिपोर्ट
Sat, 22 Nov 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। दुकान के सामान के रुपये मांगने पर गांव के ही लोगों ने दुकानदार शाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी। पांच घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला अगस्त 2024 का है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा गांव का है। गांव निवासी सलमान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 24 अगस्त 2024 की शाम वह जोया गए थे। उनके पिता मोहम्मद शाहिद परचून की दुकान पर थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाली फहमीदा दुकान पर आई और सामान लेकर जाने लगी। मोहम्मद शाहिद ने सामान के पैसे मांगे तो गालियां देने लगी। फहमीदा ने अपने परिजनों को फोन करके बुला लिया।
इसके बाद फहमीदा, परिवार के ही जीशान और उसके पिता महबूब ने मोहम्मद शाहिद की बेरहमी से पिटाई की। सीने पर लात घुसे मारे जिसके पांच घंटे बाद मोहम्मद शाहिद की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सलमान ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर फहमीदा, जीशान और उसके पिता महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।