फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three bodies were taken out together, the last rites were performed in the nominated palace

Amroha News: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, भावुक माहाैल में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three bodies were taken out together, the last rites were performed in the nominated palace
रहरा। रहरा-हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार को भावली मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार गांव ढेंकला निवासी पूरन सिंह (50), उनका बेटा रवि (22) और पत्नी पानकोर (45) की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह जब पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव ढेंकला पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हर तरफ मातम छाया हुआ था और लोग इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध थे।शोक में डूबे परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। अनूप शहर के जेपी गंगाघाट पर भावुक माहाैल में चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया, जो किसी भी देखने वाले का दिल दहला देने वाला दृश्य था।
विज्ञापन

पूरन सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे सतेंद्र और मनोज, और बेटी पुष्पा से अब उनके माता-पिता का साया हमेशा के लिए दूर हो गया है। इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। ग्रामीण इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें ढाढ्स बंधाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है और लोगों को सचेत रहने की जरूरत पर जोर दिया है। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भी पहुंचकर मृतक के परिवारजनों को सांत्वना दी और और हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed