फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three arrested including wanted husband and mother-in-law in dowry murder

दहेज हत्या में वांछित पति-सास समेत तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including wanted husband and mother-in-law in dowry murder
अमरोहा। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी फतेह सिंह के मुताबिक करीब 21 वर्षीय बेटी की शादी करीब ग्यारह माह पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव वहांपुर निवासी निकिल के साथ की थी। आरोप है कि 23 अप्रैल देरशाम को ससुराल वालों ने बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने शव का पीएम कराया था। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में पति निखिल सास कमलेश और रामकेश, बबलू, अरूण के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पति निखिल, अरुण और सास कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed