फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three arrested in rape and kidnaping

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में दो सगे भाई और मौसी को सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
three arrested in rape and kidnaping
अमरोहा। दो भाइयों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। धर्म परिवर्तन कराकर उस पर निकाह करने का दबाव बनाया, उससे दुष्कर्म किया। इस मामले में न्यायालय ने दो सगे भाइयों और उनकी मौसी को सजा सुनाई है। दुष्कर्म के दोषी को बारह साल, दूसरे भाई और मौसी को भी सात-सात साल की सजा सुुुनाई है। साथ ही तीनों पर 72 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां मजदूर का परिवार रहता है। 18 मार्च 2018 को एक समुदाय के दो सगे भाइयों ने मजदूर की पंद्रह वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। उसे संभल के मोहल्ला पंजू सराय में अपनी मौसी के घर पर रखा। इतना ही नहीं किशोरी के साथ धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने के लिए दबाव बनाया गया। इस दौरान आरोपी अजीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दूसरा भाई नदीम और मौसी फिरोजा इस षड्यंत्र में शामिल रहे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों भाइयों और मौसी को जेल भेज दिया था। तभी से दोनों भाई जेल में बंद थे। मौसी जमानत पर जेल से बाहर थीं। मुकदमा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राकेश कुमार चतुर्थ की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को मामले में फैसला सुनाया गया। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता बसंत सिंह सैनी ने पैरवी की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसमें दुष्कर्म के आरोपी अजीम को 12 साल की सजा और 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नदीम को सात साल की सजा और 12 हजार रुपये जुर्माना और मौसी फिरोजा को भी सात साल की सजा और सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी आरोपियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed