फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three arrested for dragging and beating a youth

Amroha News: युवक को घसीटकर पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for dragging and beating a youth
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी के आरोप में युवक को आम के बाग में घसीटकर पीटने के मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। युवक को घसीटकर उसके साथ मारपीट का वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था।
हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में एक दुकान से लोहे का बाट चोरी हो गया था। ग्रामीणों ने लोहे का बाट चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया था और उसे खींचकर खेत में ले गए थे। फिर आम के बाग में घसीटकर उसके साथ मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था। पीड़ित युवक की पहचान कांशीराम कॉलोनी का रहने वाले रिहान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक को पीटने वाले आरोपियों की पहचान कराई गई। वीडियो के आधार पर मामले में नाजिम, सलमान व चाहत निवासी गांव शाहपुर कला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed