फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three and a half quintals of fake desi ghee seized

Amroha News: साढ़े तीन क्विंटल नकली देसी घी जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three and a half quintals of fake desi ghee seized
फोटो
विज्ञापन

साढ़े तीन क्विंटल नकली देसी घी जब्त, आरोपी
गिरफ्तार, लोगों ने खाद्य विभाग की टीम को घेरा
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने छापा मारकर पकड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी कर साढ़े तीन क्विंटल नकली देसी घी के साथ गाजियाबाद के रहने वाले शादाब को पकड़ लिया। तभी कुछ लोगों ने टीम को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने घी बेचने वाले और हंगामा करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घी बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जबकि बरामद किए गए नकली घी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार की मौजूदगी में टीम ने अमरोहा नगर के मोहल्ला सट्टी स्थित दुकान पर छापा मारा। यहां से पनीर का सैंपल लिया गया। जबकि मौके पर प्लास्टिक के ड्रमों में भरा साढे तीन क्विंटल नकली देसी घी पकड़ लिया। ये घी 700 रुपये में दो किलो बेचा जा रहा था। खाद सुरक्षा अधिकारी ने घी के नकली होने का दावा किया है।
विज्ञापन

टीम ने घी बेचने वाले जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव बेगम बाग बुढ़ाना के रहने वाले शादाब को पकड़ लिया। लेकिन जैसे ही टीम ने घी को सील करना शुरू किया तभी सट्टी के ही रहने वाले युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम से अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। हंगामा बढ़ता देखकर टीम ने नगर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस दौरान पुलिस ने नकली घी बेचने वाले शादाब और हंगामा करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने घी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। बाद में नकली घी और दोनों आरोपियों को पड़कर कोतवाली लाया गया। यहां टीम ने घी को पुलिस के सुपुर्दे कर दिया। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर नकली देसी घी बेचने वाले शादाब खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
टीम से अभद्रता करने वाले युवक को बना दिया गवाह
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने छापेमारी के दौरान सट्टी मोहल्ले के ही रहने वाले युवक को हंगामा करना का आरोप लगाया। टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं घी बेचने वाले शादाब के साथ युवक को पकड़वा दिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। जो टीम युवक को नकली घी बेचने वाले शादाब का साझेदार बता रही थी, उसने बाद में उसी युवक को गवाह बना दिया। बाद में उसे थाने से छोड़ दिया गया।

--------------------
पहली तहरीर में बनाया आरोपी, दूसरी में बरी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पहली तहरीर में हंगामा करने वाले युवक को अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोपी बनाया। लेकिन बाद में दूसरी तहरीर में बरी कर दिया। ऐसा क्या हुआ कि टीम को उसी युवक को गवाह बनाना पड़ा, जिसे अभद्रता करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed