फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three accused arrested in encounter

Amroha News: छेड़खानी के विरोध में तलवार से हमले करने के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in encounter
गजरौला/ मंडी धनौरा। छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे वर्ग के नौसिंह पर तलवार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत दो के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई हैं। तीनों आरोपी जिला छोड़कर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घायल दोनाें आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह गजरौला थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह को सूचना मिली कि धनौरा थानाक्षेत्र के डींगरा निवासी ग्रामीण नौ सिंह पर तलवार से हमला करने वाले के दो भाई इस समय मोहरका पट्टी वाले मार्ग पर जा रहे हैं। दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तिगरी-गजरौला मार्ग से मोहरका पट्टी की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोनों भाइयों को घेर लिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली सलमान निवासी डींगरा के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश कर रहे उसके भाई शहनवाज को भी मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। घायल सलमान को को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडी धनौरा पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे मंडी धनौरा पुलिस ने तलवार से हमले के मुख्य आरोपी फिरोज को डींगरा-धनौरा मार्ग पर स्थित दिसौरा के निकट घेर लिया। पुलिस ने उसे टोका तो उसने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। तभी पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि फिरोज के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण में पुलिस पर हमला करने के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed