फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three accused arrested for theft in mobile shop

मोबाइल की दुकान में चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for theft in mobile shop
डिडौली (अमरोहा)। मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि चोरी की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर अब्बू गांव के अड्डे पर हुई थी। क्षेत्र के टिकिया माफी निवासी मोहम्मद अर्श मोबाइल की दुकान करता है। सोमवार को मतदान वाले दिन चोरों ने दुकान में नकब लगाकर दराज में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

दुकान मालिक मोहम्मद अर्श की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की गई थी। इसके आधार पर वालीद, अल्जम, जावेद निवासी ग्राम मातीपुर थाना असमौली जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल का समान भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed