फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Threats to kill the National President of Ulama Foundation for supporting BJP RSS

भाजपा-RSS का किया समर्थन: उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, बताया इस्लाम विरोधी

Tue, 01 Nov 2022 04:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Nov 2022 04:53 PM IST
सार

नौगावां सादात के मोहल्ला शाहफरीद रहने वाले मौलाना कोकब मुजतबा शिया धर्मगुरु हैं। वह उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पिछले दिनों उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की खुले मंच से तारीफ की थी। आरोप है कि उन्हें किसी व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Threats to kill the National President of Ulama Foundation for supporting BJP RSS
मौलाना कोकब मुजतबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और आरएसएस का समर्थन करने पर उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कोकब मुजतबा को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा भाजपा और आरएसएस के समर्थन में कार्यक्रम करते हो, तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। वायरल धमकी की ऑडियो में राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरोपी के बीच नोकझोंक होती सुनाई पड़ रही है। मौलाना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


नौगावां सादात के मोहल्ला शाहफरीद रहने वाले मौलाना कोकब मुजतबा शिया धर्मगुरु हैं। वह उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पिछले दिनों उन्होंने नौगांवा सादात कस्बा में कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित कराए थे। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की खुले मंच से तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने पीएफआई और आतंकवाद के खिलाफ कॉन्फ्रेंस और जलसे आयोजित किए थे। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की थी। मौलाना कोकब मुजतबा का आरोप है कि 27 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने उन्हें मुसलमान विरोधी बताते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। भाजपा और आरएसएस का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुम्हारी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हमें सब मालूम है कि आप कहां जाते हैं, कहां बैठते हैं। आरएसएस व भाजपा के एजेंट न बनें। क्या मोदी, क्या अमित शाह। सुधर जाएं, वरना आपका पता नहीं चलेगा। तुम्हारा अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि धमकी देने वाले ने किसी आतंकी संगठन का नाम तो नहीं लिया। धमकी मिलने के बाद मौलाना कोकब मुजतबा और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। डर के मारे मौलाना कोकब ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।


उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र देकर धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि धमकी वाला ऑडियो करीब 3 मिनट 33 सेकेंड का है। इसकी जांच कराई जा रही है। जल्दी ही स्थिति स्पष्ट कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed