{"_id":"692ca150976382ad3c05c2a5","slug":"threatened-to-kill-the-first-wife-and-her-family-in-a-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-152517-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पहली पत्नी को परिवार समेत सड़क हादसे में मरवा देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पहली पत्नी को परिवार समेत सड़क हादसे में मरवा देने की धमकी
Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। पहली पत्नी को जीवित रहते बदायूं निवासी ने दूसरी शादी कर ली। उसके साथ मारपीट की। पहली पत्नी और उसके परिवार को सड़क हादसे में मरवा देने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर बदायूं के बिसौल निवासी पति समेत तीन के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक उसकी शादी 2010 में अनिल शर्मा के साथ की गई। उसके आरोप के मुताबिक 2023 से पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 26 फरवरी-25 को उसके पति ने उससे तलाक लिए बिना ही एक अन्य महिला से अवैध तरीके से शादी कर ली। एक दिन उसके पति और दूसरी पत्नी की बहन व पिता ने पीड़िता के घर पर चढ़ाई कर दी। पीड़िता उसके बच्चों और ससुर के साथ मारपीट की। जिसकी स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिससे चिढ़कर इसी साल 10 सितंबर को उसके घर पर आए। उसके और परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पति ने धमकी देते हुए कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसके परिवार को सड़क हादसे में मरवा देने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अनिल शर्मा भारद्वाज, मुनेश, रोशनी भारद्वाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।