फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Threatened to disappear along with family on demanding money, report filed on three including contractor

Amroha News: पैसे मांगने पर परिवार समेत गायब कराने की धमकी दी, ठेकेदार समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Threatened to disappear along with family on demanding money, report filed on three including contractor
अमरोहा। हरियाणा में रहकर शहर निवासी ठेकेदार मजदूरों से दो माह तक काम कराया। जब मजदूरों ने पैसे मांगे तो परिवार समेत गायब करने की धमकी दी। पीड़ित की ओर से ठेकेदार व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में शमीम अहमद का परिवार रहता है। वह लकड़ी कारीगर है। आरोप है कि सितंबर 2022 को गजरौला के फाजलपुर निवासी मोहसिन ठेकेदार उनके घर आया था। उसने हरियाणा के सोनीपत में एक निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी में काम दिलाने की बात कही थी। ठेका बड़ा होने पर शमीम ने अपने साथ 10-12 युवक ओर तैयार कर लिए। मोहसिन के साथ जाकर सितंबर 2022 को यूनिवर्सिटी में लकड़ी व शीशे लगाने का काम शुरू कर दिया था। काम समाप्त होने पर मजदूरी के एक लाख 93 हजार रुपये बने। मोहसिन ने 67 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। आरोप है कि शेष रकम अमरोहा आकर देने को कहा था। अब काम करने वाले अन्य युवकों ने शमीम पर तकादा शुरू कर दिया। वहीं शमीम मोहसिन से लगातार तकादा कर रहा था। आरोप है कि एक अप्रैल को मोहिसन अपने साथ दो युवकों को लेकर शमीम के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। धमकी दी िकि अगर दोबारा से पैसे मांगे तो परिवार समेत गायब करा दूंगा। दहशत में आए परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि ठेकेदार पर इस मामले में मोहसिन व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed