फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands stolen by putting masks in mobile shop

मोबाइल शॉप में नकब लगाकर हजारों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by putting masks in mobile shop
बेखौफ चोरों ने मोबाइल शॉप में नकब लगाकर नकदी समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना नेशनल हाईवे स्थित डिडौली गांव के अड्डे की है। क्षेत्र के गांव श्योनाली निवासी साहिल खान की डिडौली गांव के अड्डे पर मोबाइल शॉप है। वह मोबाइल रिपेयरिंग व मोबाइल के पार्ट्स भी बेचता है। आरोप है कि गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह साहिल दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर एलईडी, डीवीआर, मेमोरी कार्ड, ईयरफोन, पुराने मोबाइल और 15 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed