फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands of devotees took a dip in Brajghat, Tigri Ganga

अमरोहा: फाल्गुनी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने लगाई ब्रजघाट, तिगरी गंगा में डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in Brajghat, Tigri Ganga
गजरौला (अमरोहा)। फाल्गुनी अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। भोर होते ही भक्तों ने हर हर गंगे के उदघोष संग गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कराया।
विज्ञापन

बुध बाजार निवासी पंडित दयानंद शर्मा और तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक सोमवार को फाल्गुन अमावस्या है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने, पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त करने से हमारे पितृ भी तृप्त होते हैं। अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्घालु ब्रजघाट व तिगरी में उमड़े। ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट पर पहुंचे श्रद्घालुओं ने सूरज की किरण निकलने से पहले ही हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में स्नान किया। पवित्र जल में पुष्प अर्पित कर सूर्य को भी अर्घ्य दिया। धूप, दीप और नेवैद्य से गंगा का गुणगान किया। इसके बाद गंगा तट पर प्रसाद का वितरण किया। पुरोहितों और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान कराए। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का क्रम काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed