{"_id":"65b81c58bdba62800b0f45a6","slug":"those-who-rode-police-leopard-bike-arrested-both-constables-present-in-line-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-112962-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस की लैपर्ड बाइक घुमाने वाले गिरफ्तार, दोनों सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस की लैपर्ड बाइक घुमाने वाले गिरफ्तार, दोनों सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
अमरोहा। दोस्ती निभाने के लिए लैपर्ड बाइक युवकों को सौंपने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच पूरी कर सीओ ने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। दोनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। वहीं पुलिस ने लैपर्ड बाइक को घुमाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने की कवायद चल रही है।
शनिवार रात दो पुलिस कर्मी लैपर्ड बाइक लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाही चबूतरा गए थे। रात करीब दस बजे पुलिस कर्मियों की लैपर्ड बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बाइक को चालू कर ले गए। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है के लैपर्ड पर तैनात दो सिपाहियों की बाइक सवार दो युवकों से दोस्ती है। दोनों सिपाहियों ने दोस्ताना निभाने के लिए उन्हें बाइक दे दी थी। मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी अरुण कुमार को सौंप दी। सीओ ने बताया कि रज्जाक चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सोनम तोमर और भूड़ चौकी पर तैनात सिपाही शहंशाह मोहल्ला शाही चबूतरा किसी मामले में गए थे। दोनों लैपर्ड बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी कर दी। तभी युवकों ने बाइक साइड में करने के बहाने चाबी ले ली और पहले बाइक को साइड में खड़ा किया, इसके बाद उसे घुमाने ले गए। इस मामले में मोहल्ला मोहम्मदी सराय के रहने वाले फैजान और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उधर, लापरवाही बरतने के मामले में हेड कांस्टेबल सोनम तोमर और सिपाही शहंशाह को चौकी से हटाकर थाने में संबद्ध कर दिया है। वहीं, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।