फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   This time 69 thousand new voters will cast their votes in the municipal bodies

इस बार नगर निकायों में 69 हजार नए मतदाता डालेंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
This time 69 thousand new voters will cast their votes in the municipal bodies
जल्द ही नगर निकायों में चुनाव होंगे। जिसे लेकर राजनीति गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बार जिले की नौ नगर निकायों में 452 बूथों पर 3.70 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसमें करीब 69 हजार मतदाता पहली बार अपना मतदान करेंगे। अब सात नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची के सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुुकी है। जिले में 2017 में हुए निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 69415 नए मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। जबकि सभी नगर निकायों में 36294 वोट कटे हैं, इसमें ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी या फिर कहीं बाहर चले गए हैं। जिले में इस बार अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। जबकि नवसृजित सैदनगली नगर पंचायत का गठन हुआ है। इसके साथ अकेले अमरोहा नगर पालिका में 9070 मतदाता नए जुड़ें हैं जबकि सैदनगली में करीब 14,930 मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में भाग लेंगे। इसके साथ ही जिले की नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 69 हजार 487 हो गई है। जबकि 452 बूथ और 196 वार्ड हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 से 7 नवंबर तक मतदाता अपने संबंधित बीएलओ को आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

ये है नगर निकायों में वार्डों और बूथों की स्थिति
अमरोहा नगर पालिका को 40 वार्ड और 199 बूथों में बांटा गया है। बछरायूं नगर पालिका में 29 बूथ व 25 वार्ड हैं। मंडी धनौरा नगर पालिका में 33 बूथ और 25 वार्ड बनाए गए हैं। गजरौला पालिका में 53 बूथ 25 वार्ड। हसनपुर नगर पालिका में 51 बूथ और 25 वार्ड। नगर पंचायत उझारी में 21 बूथ 25 वार्ड बनाए गए हैं। नगर पंचायत सैदनगली में 14 बूथ व 14 वार्ड और नगर पंचायत जोया में 20 बूथ व 12 वार्ड बनाए गए हैं। जबकि नौगांवा सादात नगर पंचायत में 32 बूथ 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां एक बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में अनुमानित वोटों की संख्या
अमरोहा नगर पालिका में इस बार 1,52,012 मतदाता वोट डालेंगे। बछरायूं नगर पालिका में 25,535, मंडी धनौरा नगर पालिका में 26495, गजरौला नगर पालिका में 44,421, हसनपुर में 56,517 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं उझारी नगर पंचायत में 19039 मतदाता, सैदनगली में 14930, जोया नगर पंचायत में 16239, नौगांवा सादात नगर पंचायत में करीब 27481 मतदाता वोट डालेंगे। पूरे जिले में इस बार होने वाले निकाय चुनाव में करीब 3,69,487 मतदाता भाग लेंगे।

18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फिलहाल 1 से 7 नवंबर तक सभी से दावे और आपत्तियां मांगी गईं हैं। - कल्लू सिंह, सहायक जिला निर्वाचक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed