फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   This May 5th was the hottest in five years

Amroha News: पांच वर्षों में सबसे गर्म रही इस बार पांच मई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
This May 5th was the hottest in five years
अमरोहा। गर्मी का ताप लगातार बढ़ रहा है। हर दिन तापमान उछाल मार रहा है। यही नहीं गर्मी के चलते लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। पिछले पांच साल के रिकॉर्ड की बात करें तो इस बार गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। खासकर 5 मई यानी रविवार को दिन पांच साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। तपती धूप के बीच लोगों को बाहर निकलना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मई माह की शुरुआत से सूरज आग उगल रहा है। तीखी धूप तथा गर्म हवाओं के कारण लोग पूरे दिन बेचैन हो रहे हैं। कहा जाए तो मई के शुरुआती दिनों से गर्मी इस बार रिकार्ड बनाती नजर आ रही है। दिन बढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ जाती है तो लू से लोग बेचैन हो जाते हैं। रविवार यानी 5 मई को तो गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम 25 दर्ज किया गया। पांच साल का रिकॉर्ड टूटने के साथ ही गर्मी अभी ओर बढ़ने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा हो सकता है। लू चलेगी और सूरज की तपिश भी बढ़ेगी। शाम को भी उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन

------
दिन में सूनी नजर आ रही सड़कें
रविवार को गर्मी पूरे शबाब पर रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवा चलती रही। इससे दोपहर के समय शहर के ज्यादातर सड़कें और चौराहे सूने नजर आए। लोग घरों से शाम के वक्त ही निकले। शहर का व्यस्त चौराहा टीपी नगर चौक, बाजार व जोया रोड पर इक्का दुक्का लोग ही गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्ष तापमान अधिकतम/न्यूनतम
2019 39/ 19
2020 33/20
2021 38/20
2022 37/26
2023 36/24
---------
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें

. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें।

. सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार हैं।

. पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
. दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।
------

क्या न करें
. दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
. शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचा जाना चाहिए।
. धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जाना चाहिए।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed