फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Third Friday prayer performed with devotion

Amroha News: अकीदत के साथ अदा की तीसरे जुमे की नमाज

Sat, 22 Mar 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Third Friday prayer performed with devotion
अमरोहा की ​शिया जामा म​स्जिद में नमाज के दौरान दुआ करते रोजेदार। स्रोत रोजेदार
अमरोहा। मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई। नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। तीसरे जुमे पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त करती रही। जबकि, दो बजे सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही लोगों ने नमाज की तैयारियों शुरू कर दी थी, बच्चे भी नमाज पढ़ने के लिए काफी उत्सुक थे। दोपहर बारह बजे के बाद जैसे ही अजान की आवाज आई तो लोगों ने मस्जिदों की ओर रूख करना शुरू कर दिया। बड़ों का हाथ पकड़ बच्चे भी मस्जिदों में पहुंचे। शहर की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। जुमे की वजह से बुजुर्गो संग बच्चों ने भी शुक्रवार को बड़ी संख्या में रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद आसिम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने तीसरे अशरे के साथ ही एताकाफ की फजीलत बयां की। आखिरी दौर में शब-ए-कद्र तलाश करने की बात कही। जकात और फितरे की अदायगी की जानकारी दी। इस दौरान अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथों ने दुआओं की मकबूलियत के लिए एक साथ आमीन की सदाओं को बुलंद किया। शिया जामा मस्जिद में मौलाना डाॅ. एहसन अख्तर ने इमामत की।

शहर की मस्जिद शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली ने जुमे की नमाज अदा कराई। दाऊद सराय मार्ग पर मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा नौगांवा सादात, जोया, डिडौली व रजबपुर क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाजियों की भारी भीड़ रही। इसके बाद इफ्तारी व ईद की खरीदारी के लिए शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिलेभर में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article