फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves stole jewellery worth lakhs including those bought for Karva Chauth

Amroha News: करवाचौथ के लिए खरीदे जेवर समेत लाखों का सामान ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth lakhs including those bought for Karva Chauth
गजराैला (अमरोहा)।
विज्ञापन

निजी कंपनी के इंजीनियर के सूने घर में ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोर उनकी पत्नी के करवाचौथ के लिए खरीदी पायल और बिछुए भी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली।

मूलरूप से बिजनौर के आलमपुर गांव निवासी राजेश चौहान कई साल से नगर की टीचर कॉलोनी के पीछे बुधबाजार मोहल्ले में रहते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र में निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार देर शाम राजेश कंपनी में थे। उनकी बेटी इशिका चौहान ट्यूशन में गई थी। पत्नी निशा चौहान घर का ताला लगाकर बेटे अनमोल चौहान के साथ दवा लेने गई थीं। कुछ देर बाद वह लौटकर आईं तो मेन गेट खुला था। जीने के ऊपर का दरवाजा भी खुला था, जबकि वह बंद कर गई थीं। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। एक गुल्लक फूटी हुई थी, जबकि दूसरी नीचे पड़ी थी। अलमारी का ताला खुला मिला। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व वह पायल जो करवाचौथ के लिए खरीदी थी, उसे भी चोर ले गए। उनका कहना है कि दोनों गुल्लक में 30 हजार से अधिक रुपये थे। उन्होंने चार से पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण बताए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी की जानकारी है। तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed