{"_id":"6b00b282192bbda1300c8469","slug":"thieves-cut-power-cables-from-11-poles-leaving-five-tubewells-non-functional-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-178276-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरों ने 11 खंभों से बिजली के तार काटे, पांच ट्यूबवेल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरों ने 11 खंभों से बिजली के तार काटे, पांच ट्यूबवेल बंद
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राम पेलीतगा के निकट बृहस्पतिवार रात चोर 11 बिजली खंभों से तार चोरी कर ले गए। इससे पांच ट्यूबवेल बंद हो गए और किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। भाकियू लोकहित के तहसील अध्यक्ष कलुवा खां ने चोरों को पकड़ने की मांग की है।
करीब एक महीने पहले चोर चुचैला खुर्द बिजलीघर क्षेत्र में पांच खंभों से तार और तीन किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा था। आरोप है कि ट्रांसफार्मर चोरी में शामिल ग्राम चुचैला कलां के एक युवक पर कार्रवाई नहीं की गई।
ताजा घटना की जानकारी पर किसानों ने भाकियू लोकहित के जिला महासचिव संजय त्यागी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज से मुलाकात की। उन्होंने शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और बिजली विभाग से नए तार लगवाने की मांग की। इस दौरान संजय त्यागी, अमित कुमार, नरेश चंद, धर्मेंद्र सिंह और आदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।