{"_id":"688693d754b5ed964c0a0267","slug":"thieves-broke-into-a-carpenters-house-and-stole-cash-and-jewellery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144617-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कारपेंटर के घर में घुसे चोर, जेवर-नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कारपेंटर के घर में घुसे चोर, जेवर-नकदी ले गए
Mon, 28 Jul 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। मोहल्ला बाकरियां में कारपेंटर के घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। आहट होने पर कारपेंटर के बेटे की पत्नी जागी तो चोरों ने उसका मुंह दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। सैदनगली के मोहल्ला बाकरियां स्कूल के पास कारपेंटर मोहम्मद अनीस सैफी का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे दिल्ली में रहते है जबकि सैदनगली में परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। शनिवार रात में चोरों ने मोहम्मद अनीस के घर को निशाना बनाया। घर में दाखिल हुए चोरों की आहट से मोहम्मद अनीस के बेटे नदीम की पत्नी सोफिया की नींद खुल गई। चोरों को इसकी जानकारी हुई तो चोरों ने सोफिया को देखते ही उसका मुंह दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गईं।
इसके बाद चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन