{"_id":"658f15487d1cd76de30b0124","slug":"thief-who-came-from-airport-by-car-stole-bike-from-hotel-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-11239-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एयरपोर्ट से कार से आए चोर ने होटल से चुराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एयरपोर्ट से कार से आए चोर ने होटल से चुराई बाइक
Sat, 30 Dec 2023 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा) दिल्ली एयरपोर्ट से कार में सवार हुए चोर ने गजरौला औद्योगिक चौकी क्षेत्र में होटल के परिसर में खड़ी कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली। चोरी के आरोपी ने कार रुकने पर होटल में चाय पीने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया। गूगल पे से कार में बैठने का किराया अदा करने के कारण पुलिस को उसका सुराग मिल गया।
सुल्तानठेर मोहम्मदपुर का युवक शहवाजपुर डोर के निकट एक होटल में काम करता है। छह महीने पूर्व उसकी शादी हुई। शादी में उसको बाइक मिली। बुधवार की रात वह होटल के परिसर में बाइक को खड़ी कर काम कर रहा था। आधी रात के बाद उसकी बाइक चोरी हो गई। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर कैमरे में कैद पाई गई। छानबीन में पता चला कि वह संदिग्ध व्यक्ति होटल पर रुकने वाली एक कार से उतरा था। कार दिल्ली की दिशा से आ रही थी। अगले दिन कार फिर होटल पर आई। कार के चालक को होटल पर पकड़ लिया गया। उस पर बाइक चोरी कराने का आरोप लगाते हुए पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे बाइक चोरी की बाबत जानकारी ली। संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर दिखाई। कार चालक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली एयरपोर्ट से उसकी कार में सवार हुआ था। उसने कार का किराया एक सौ रुपये गूगल पे से अदा किया। शहवाजपुर डोर में होटल पर उतरने के बाद वह दोबारा सवार नहीं हुआ। मगर पुलिस को गूगल पे से भुगतान करने के कारण उसका सुराग मिल गया। जिसके जरिए पुलिस जल्द ही उसके गिरेबां तक पहुंच सकती है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी से और भी उपलब्धि हाथ लग सकती है।