{"_id":"58ebd95f4f1c1ba368cf58f8","slug":"thief-took-away-all-thing-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सैदनगली में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। ताले तोड़ घर में दाखिल हुए बदमाशों ने सेफ अलमारी में रखे 35 तोले सोने के जेवर, 1.50 किलो चांदी व 1.27 लाख की नगदी समेत करीब दस लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की।
सैदगनली व्यापार मंडल के अध्यक्ष फईम हैदर का छोटा भाई नदीम हैदर पुत्र मजहर कस्बे में ही मोबाइल की दुकान करता है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब नौ बजे नदीम दुकान पर चला गया था। इस दौरान कन्या प्राइमरी स्कूल के पास स्थित घर पर नदीम की पत्नी व बच्चे रह गए थे। सोमवार को सैदनगली में साप्ताहिक बाजार लगता है।
नदीम के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पत्नी शहबरा बेगम घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने घर को निशाना बना लिया। दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर बदमाश घर में दाखिल हो गए और अलमारी का लॉक खोलकर लॉकर में रखे 35 तोले सोने के जेवर, 1.50 किलो चांदी व 1.27 लाख की नगदी समेत करीब दस लाख रुपये का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन
करीब ढाई बजे बाजार से वापस लौटी शहबरा बेगम ने दरवाजे का ताला टूटा देखा और अंदर कमरे में अलमारी खुली देखकर होश उड़ गए। घटना की जानकारी से गुस्साए व्यापारी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों ने घटना के खुलासे की मांग की जमकर हंगामा किया।