{"_id":"57af80a54f1c1bc330ee497b","slug":"thief-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार कूद कर घर में घुसे चोर ले गए चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार कूद कर घर में घुसे चोर ले गए चार लाख का माल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए चोर दो कुंतल मैंथा तेल, सोने चांदी के आभूषण और घर में रखी 25 हजार रुपये की नकदी समेत चार लाख का माल समेट ले गए।
डिडौली कोतवाली के पतेई खालसा के पतेई मझरा गांव निवासी राम बहादुर किसान हैं।
दीवार कूद कर चोर घर में दाखिल हो गए। यहां पर चोरों ने कमरे के किवाड़ खोल कर यहां रखा दो कुंतल मैंथा तेल, सेफ का ताला तोड़ कर इसमें रखे 25 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ों रखा संदूक समेत चार लाख का माल समेट ले गए। सुबह जागने पर परिजनों ने घर का सामान अस्त व्यस्त देखा तो घर में चोरी की जानकारी हुई।
घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर जोया कस्बे की जाटव कालोनी रिक्शा चालक करन सिंह के घर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीवार कूद कर दाखिल हुए चोर सोने के कुंडल और घर का सामान समेत हजारों का माल समेट ले गए। करन सिंह ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है।