फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thief

पीसीएस अधिकारी के भाई के घर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
thief
हसनपुर (अमरोहा)। ट्रेनी पीसीएस अधिकारी के भाई के घर ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एक दूसरे स्थान पर भी चोरों ने इन्वर्टर बैट्रा और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर निवासी रामकेश सिंह पीसीएस अधिकारी है। वर्तमान में जनपद बिजनौर में उनकी तैनाती है, लेकिन अभी वह लखनऊ में ट्रेनिंग पर चल रहे हैं। उनके छोटे भाई अशोक कुमार आगरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अशोक कुमार का घर रहरा अड्डे पर गोकुलधाम कॉलोनी में बना हुआ है। यहां पत्नी और बच्चे रहते हैं। सोमवार शाम को पत्नी बच्चों को लेकर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली स्थित अपने मायके चली गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने रात में ताले तोड़कर चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि घर से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, गले की कंठी, चांदी की पाजेब, नए कीमती कपड़े एवं अन्य सामान समेत करीब ढाई लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। उधर, अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता का कहना है कि श्रीमती सुखदेव इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान के पास प्लाटिंग के लिए भूमि के नजदीक कार्यालय बना हुआ है। जिसमें से चोरों ने सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) कैमरे की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर), हार्ड डिस्क, इन्वर्टर बैटरी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि चोरी के मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed