फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   They grabbed Rs 3 lakh under the pretense of getting a job

Amroha News: किसान के बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
They grabbed Rs 3 lakh under the pretense of getting a job
डिडौली। किसान के बेटे को प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) संवर्ग के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर डॉक्टर ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के बेटे की न तो नौकरी लगी और न रुपये वापस मिले। डॉक्टर ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढ्योढ़ी उर्फ वाजिदपुर में किसान नन्हे सिंह का परिवार रहता है। गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिस पर मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के मोहल्ला पट्टी वाला में रहने वाले राकेश चौहान डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। नन्हे सिंह की डॉ. राकेश चौहान से अच्छी जान पहचान हो गई। आरोप है कि कुछ दिन पहले डॉ. राकेश चौहान ने नन्हे के बेटे आशु को प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) संवर्ग के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। तीन लाख रुपये खर्चा होने की बात बताई। नन्हे सिंह डॉ. राकेश की मंशा को भांप नहीं सके। उन्होंने विश्वास करके जनवरी 2023 को अपनी खेती की जमीन बेचकर डॉ. राकेश चौहान को तीन लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 28 जनवरी 2023 को डॉक्टर राकेश चौहान ने नन्हे के बेटे के नाम का जॉइनिंग लेटर दे दिया। जिसमें 1 फरवरी 2023 की जॉइनिंग का समय दिया गया था। जबकि तीन फरवरी का साक्षात्कार था। जिसमें संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा नगर सी ब्लॉक इरम कॉन्वेंट कॉलेज के सामने लखनऊ लिखा हुआ था। जब नन्हे सिंह अपने बेटे आशु को लेकर वहां पहुंचे तो पता फर्जी निकला। इस दौरान नन्हे सिंह ने डॉक्टर राकेश चौहान को कॉल की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित नन्हे सिंह डॉ. राकेश चौहान के घर पहुंचे और अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि 1 सितंबर 2023 को राकेश चौहान ने 2 लाख 80 हजार रुपये का चेक अपनी पत्नी के खाते का दे दिया। लेकिन जब नन्हे उस चेक को लेकर बैंक पहुंचे तो वह बाउंस हो गया। डॉक्टर की पत्नी के खाते में रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 नवंबर 2023 की सुबह पीड़ित नन्हें डॉ. राकेश चौहान से अपने रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगे। ड्यूटी करते हुए सरकारी कर्मचारी से मारपीट और अस्पताल में चोरी करने के आरोप में फसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं डॉ. राकेश चौहान ने नन्हे सिंह को जाति सूचक शब्द कहे और थप्पड़ मारा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में विशेष शस्त्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट के आदेश पर डॉ. राकेश चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed