फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was hope of getting oxygen in Gajraula, the woman's breath stopped when she was not found

गजरौला में थी ऑक्सीजन मिलने की आस, नहीं मिलने पर थम गई महिला की सांस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
There was hope of getting oxygen in Gajraula, the woman's breath stopped when she was not found
गजरौला (अमरोहा)। ऑक्सीजन की आस लेकर यहां गंभीर हालत में लाई गई महिला की आपूर्ति नहीं मिलने पर मौत हो गई। इससे पूर्व परिजनों ने नगर में कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन देने की गुहार लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गमजदा परिजन मृतका का शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे हापुड़ के एक गांव से एक महिला को गंभीर हालत में वहां की निजी एंबुलेंस में लाया गया था। बताते हैं कि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि वह एंबुलेंस में रखे छोटे सिलिंडर से सांस ले रही थी लेकिन उसमें ऑक्सीजन कम होने के कारण परिजन यहां ऑक्सीजन मिलने की आस में उन्हें यहां लेकर आए थे। रात में सायरन बजाती हुई एंबुलेंस हसनपुर रोड पर एक गैस सप्लायर के गोदाम के बाहर पहुंची लेकिन वहां ताले लगे थे। बताते हैं कि उन्होंने दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर भी मिलाए लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद एंबुलेंस नगर में कई निजी अस्पतालों में भी गई और ऑक्सीजन की गुहार लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, एंबुलेंस में रखे सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म होते ही महिला की दिक्कत बढ़ गई। बताते हैं कि रात लगभग एक बजे महिला की सांसें थम गईं। इसके बाद गमजदा परिजन मृतका के शव को लेकर वापस लौट गए। वहीं एक निजी अस्पताल के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। हालांकि कड़ी मशक्कत कर सप्लाई मिल जा रही है लेकिन वो नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed