फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was fighting between two parties regarding the drain.

Amroha News: नाली को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
There was fighting between two parties regarding the drain.
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती में अशरफ तथा अरमान का परिवार रहता है। आरोप है कि कुछ लोग नाली का कूड़ा अशरफ के घर के सामने डालते हैं। रविवार की शाम को अशरफ की पत्नी मेहसर ने नाली का कूड़ा घर के सामने डालने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें अशरफ पक्ष से शहजाद पुत्र समसुल, रुकैया पत्नी मुनकाद, मेहसर पत्नी अशरफ तथा दूसरे पक्ष से फुरकान पुत्र रईस घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। घायल शहजाद, रुकैया और मेहसर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed