फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was an atmosphere of chaos in the meeting of the sugarcane development committee

गन्ना विकास समिति की बैठक में रहा गहमागहमी का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was an atmosphere of chaos in the meeting of the sugarcane development committee
सहकारी गन्ना विकास समिति अमरोहा में सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमे गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरन कुछ क्रय केंद्रों में बदलाव करने की मांग की गई। वहीं पांच केंद्रों को बी केंद्र बनाने की मांग उठी। उधर क्रय केंद्रों के बदलाब की मांग को लेकर कुछ किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन भगत सिंह बॉबी ने बताया किबैठक में क्षेत्र से आए गन्ना किसान और डेलीगेट्स ने क्रय केंद्रों के संबंध में अपने प्रस्ताव रखें। वहीं बताया गया कि अमरोहा शुगर मिल को जल्द चालू कराने, क्रय केंद्रों पर घाटोली रोकने, समय से मिलों को संचालित कराने की मांग की गई। बताया गया कि अमरोहा शुगर मिल सत्र 2023-24 में चालू होने की पूरी संभावना है। यहां एथेनॉल प्लांट चालू होने की संभावना भी जताई गई। अमरोहा गन्ना समिति पर किसान भवन व वाटर कूलर स्थापित कराने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया। किसानों ने 13 से 14 गन्ना क्रय केंद्रों में बदलाव की मांग की। क्रय केंद्रों में फेरबदल को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, अजीत सिंह, जयवीर सिंह, चौधरी दिवाकर सिंह संचालन गन्ना समिति सचिव जेपी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed