फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a ruckus again over closing the beer bar, police took control of the situation

Amroha News: बीयर बार को बंद करने को लेकर फिर हंगामा, पुलिस ने संभाले हालत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus again over closing the beer bar, police took control of the situation
अमरोहा। युवक की मौत के तीन दिन बाद बीयर बार खुलने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंगलवार की रात हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हाल संभाले। माहौल बिगड़ता देख संचालक बीयर बार को बंद कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बीयर बार को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के इमली वाली मंढैया गांव निवासी किसान मंगलसेन के बेटे सोनू एक निजी स्कूल की वैन चलाते थे। बीते शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सोनू बीयर बार के बाहर खड़े थे। तभी सड़क के पास दो युवक बाइक से पहुंचे। सोनू बीयर की बोतल पहुंचाने बाइक सवारों के पास गया। इस दौरान एक कार उनके पास से गुजरी। तभी सोनू संदिग्ध हालात में जमीन पर गिर गया। कार सवार मौके से चले गए। जबकि, बाइक सवार युवक सोनू को संभालने लगे। ये पूरी घटना बार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने सोनू को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार दोपहर सोनू की मौत हो गई। परिजन सोनू के शव को लेकर बीयर बार के बाहर पहुंचे और हंगामा किया था।
विज्ञापन

परिजनों ने सोनू की हत्या की आशंका जताई, जबकि ग्रामीणों ने बीयर बार को आबादी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग करने लगे थे। इस मामले में मृतक सोनू के पिता मंगलसेन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्होंने नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के रजाकपुर के रहने वाले रियासत अली से रुपये का लेनदेन की बात बताई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि बीयर बार को हटाने के लिए उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है तो बीयर बार को खुला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed