{"_id":"66aeacabfb35fc851503f7f7","slug":"there-was-a-huge-jam-on-the-lucknow-delhi-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-123280-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा भीषण जाम, सात घंटे तक फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा भीषण जाम, सात घंटे तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
अमरोहा। चौधरपुर में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भारी वाहनों को रोकते ही हाईवे पर भीषण जाम लग गया। अमरोहा में जिवाई पुलिस चौकी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। करीब सात घंटे तक ढाई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। सुबह सात बजे शुरू हुआ जाम का सिलसिला दोपहर लगभग दो बजे तक जाम खुलने के बाद खत्म हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली।
कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरा जा रहा है। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के कार, पिकअप, बाइक व अन्य छोटे वाहन चल रहे हैं। वहीं, दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद शुक्रवार की रात हापुड़ और मुरादाबाद प्रशासन ने आपसी सहमति से हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, कैंटर व अन्य भारी वाहनों को चलाया गया। अमरोहा पुलिस ने भी रातभर भारी वाहनाें को अपने जिले से पास कराती रही। लेकिन, शनिवार की सुबह सात बजे पाकबड़ा पुलिस ने मुरादाबाद व संभल की तरफ से आने वाले ट्रक, कंटेनर व अन्य भारी वाहनों को चौधरपुर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर रोक दिया।
अचानक ट्रैफिक रोके जाने से मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ट्रक, कंटेनर व अन्य भारी वाहन हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े हो गए। जैसे ही बड़े वाहन हाईवे पर आए, तभी छोटे वाहनों को निकालने के लिए जगह नहीं मिली। जिसके बाद दोनों तरफ के आने वाली कार, बाइक, पिकअप और दूध व फल सब्जी के वाहनों के पहिए थम गए। चौधरपुर सीएनजी पेट्रोल पंप से लेकर डिडौली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी जिवाई तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलते ही डिडौली पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई। दोपहर करीब दो बजे तक हाईवे पर खड़े ट्रक, कंटेनर, व अन्य भारी वाहनों को हटवा कर छोटे वाहनों को निकलवाया गया। करीब ढाई किलोमीटर लंबे जाम में लोग करीब सात घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
-- --
चार किमी तक लगे जाम से तीन घंटे परेशान रहे लोग
गजरौला। एक तरफ जहां चौधरपुर में हाईवे पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, गजरौला में सीओ ऑफिस लेकर शहबाजपुर डोर तक करीब चार किमी वाहन जाम में फंस गए। दरअसल, सुबह करीब दस बजे मुरादाबाद-दिल्ली लेन से नागपाल स्कूल के पास से बड़े वाहनों को चौपाला से हसनपुर की ओर गुजारा जाने लगा। वाहन चौपला से गुजर रहे थे कि तभी गढ़ की ओर से भी वाहन का संचालन शुरू हो गया। देखते ही देखते हाईवे की एक लेन पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम लगते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालक परेशान हो उठे। संवाद
-- -
शिवरात्रि के जलाभिषेक के बाद शुक्रवार की रात थोड़ा-थोड़ा करके हैवी ट्रैफिक को हाईवे से निकाला जा रहा था। लेकिन, शनिवार की सुबह चौधरपुर बॉर्डर पर अचानक मुरादाबाद पुलिस ने दोनों तरफ के भारी वाहनों को रोक दिया। जिस कारण जाम की स्थिति बनी। हालांकि, छोटे वाहन चलते रहे। अब कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा।
-राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
--