{"_id":"6af76e3cbeaa83e43d0dc0a7","slug":"during-a-night-patrol-a-leopard-ran-out-from-the-forest-and-appeared-in-front-of-the-police-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177731-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने आ गया तेंदुआ, जंगल में भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने आ गया तेंदुआ, जंगल में भागा
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की मध्यरात्रि चुबका-सिवौरा मार्ग पर रात्रि गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। सड़क पर तेंदुए को देखकर पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। हालांकि, कुछ देर रुकने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। खेतों में तेंदुआ होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।
बुधवार रात दरोगा सुरेंद्र पाल, कांस्टेबल प्रशांत भाटी, जोनी चौहान और अजीत उज्ज्वल पुलिस की गाड़ी से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चुबका-सिवौरा मार्ग पर अचानक तेंदुआ सामने आ गया। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर तेंदुआ कुछ देर सड़क पर ठिठका रहा। इसके बाद तेजी से जंगल की तरफ चला गया। तेंदुए के अचानक सामने आने से पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए।
बताते है कि पिछले करीब तीन महीने से जिले के अलग-अलग इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। डिडौली क्षेत्र में ही बुढ़नपुर-सहसपुर अलीनगर मार्ग, मूंढा इम्मा के जंगल, डिडौली गांव के जंगल, साठा भूढ़ स्थित शिव मंदिर के आगे बाजरे के खेत और चुबका गांव व तालाब के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नौगावां सादात, रजबपुर और मंडी धनौरा क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा जा चुका है। चुबका में वन विभाग की ओर से पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। लगातार हो रही चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि चुबका-सिवौरा मार्ग पर दो टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं। अगर तेंदुआ दोबारा दिखाई देते है तो पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।