फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a fight between two parties over a horse entering the field

Amroha News: खेत में घोड़ा घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties over a horse entering the field
डिडौली। खेत में घोड़ा घुसने को लेकर शेखूपुर माफी और खईया माफी के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शेखूपुर माफी गांव में भूरे हुसैन का परिवार रहता है। जबकि, खईया माफी गांव में शहादत हुसैन का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के खेत पास में ही है। शहादत हुसैन के बेटे मुशाहिद हुसैन का आरोप है कि उन्होंने अपने खेत में धान की पौध लगा रखी है। लेकिन, भूरे हुसैन के परिवार के लोगों ने उनकी धान की पौध को घोड़े को खिला दी। जबकि, भूरे हुसैन के बेटे शरीफ हुसैन का आरोप है कि उनका घोड़ा खुलकर मुशाहिद अली के खेत में पहुंच गया था। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शरीफ हुसैन की तहरीर पर मुशाहिद अनस, रिजवान और अब्दुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि शहादत हुसैन के बेटे मुशाहिद हुसैन की तारीफ पर शरीफ, फैजान और कमरे आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed